कार

टियागो को पछाड़ आगे आई नई Hyundai Santro, जानें क्या हैं ऐसी खासियतें

लॉन्चिंग के कुछ ही समय बाद से नई हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) काफी पसंद की जा रही है। नई सेंट्रो ने 8 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है।

2 min read
टियागो को पछाड़ आगे आई नई Hyundai Santro, जानें क्या हैं ऐसी खासियतें

भारत में लॉन्चिंग के कुछ ही समय बाद से नई हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) काफी पसंद की जा रही है। नई सेंट्रो ने 8 हजार का आंकड़ा पार कर लिया और बीते माह लगभग 8,535 यूनिट डीलरशिप में डिस्पैच की गई हैं। जबकि टाटा मोटर्स ने टियागो की सिर्फ 7,549 यूनिट ही डिस्पैच की हैं। नई सेंट्रो की बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू हुई है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन वाली ये कार काफी शानदार और किफायती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार पेट्रोल वेरिएंट में 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी और सीएनजी वेरिएंट में 30.5 किमी प्रति किलो का माइलेज देगी है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस नई सेंट्रो में ड्यूल टोन थीम डैशबोर्ड, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, शॉर्टकट-की, बड़े एसी वेंट्स, वार्निंग लाइट बटन, बड़े टेकोमीटर, एक स्पीडोमीटर, क्रोनोग्राफ स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोक्रोमेटिक मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, बड़ा ग्लव बॉक्स दिया जा सकता है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.89 लाख रुपये से शुरू है।

ये भी पढ़ें

अगर 4 लाख तक है बजट तो ये 5 शानदार कारें हैं बेस्ट ऑप्शन
Published on:
12 Nov 2018 09:14 am
Also Read
View All