
नई दिल्ली: मई 2019 में hyundai भारत में अपनी दमदार एसयूवी Hyundai Tucson का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च करेगी। 2018 न्यू यॉर्क मोटर शो में फेसलिफ्ट hyundai tucson को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था। hyundai अपनी इस कार में कई नए फीचर्स और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर jeep compass, Volkswagen Tiguan और skodaजैसी कारों से होगी।
फेसलिफ्ट टक्सन ड्राइवर की सहायता के लिए ऑटोनॉमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 360-डिग्री कैमरा और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा 8-इंच का अपग्रेडेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी है, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है।
एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट में हल्का सा बदलाव किया गया है जिसकी वजह से ये एसयूवी बेहद शानदार लगती है। हेडलाइट के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।नई टक्सन के टॉप वेरियंट में पूरी तरह एलईडी लाइट्स मिलेंगी। इसकी ग्रिल ह्यूंदै के कैसकेड लुक में दिखेगी। इसके अलावा नई एसयूवी में बंपर और फॉग लैम्प हाउसिंग को भी दोबारा डिजाइन किया गया है।
पावर की बात करें, तो इसमें वर्तमान मॉडल वाले इंजन ही दिए गए हैं। इसका 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 155hp की पावर और 2.0-लीटर डीजल इंजल 185hp की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। सेफ्टी के लिए ह्यूंदै नई टक्सन के सभी वेरियंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट और ब्रेक असिस्ट दे सकता है।