18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन धाकड़ suvs पर मिल रहा है 9.5लाख का डिस्काउंट, जानें कौन-कौन से हैं ऑप्शन्स

गांव हो या शहर सभी को बड़ी ताकतवर कारों का बेहद शौक होता है। अगर आप भी अभी तक suv कार का सपना नहीं पूरा कर पा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
tucson

इन धाकड़ suvs पर मिल रहा है 9.5लाख का डिस्काउंट, जानें कौन-कौन से हैं ऑप्शन्स

नई दिल्ली: हमारे देश में लोगों को suvs का काफी क्रेज होता है। गांव हो या शहर सभी को बड़ी ताकतवर कारों का बेहद शौक होता है। अगर आप भी अभी तक suv कार का सपना नहीं पूरा कर पा रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि nexon से लेकर Mahindra XUV500 जैसी धाकड़ suvs पर 9.5 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

SsangYong Rexton- इस बेमिसाल suv पर एक- दो लाख नहीं बल्कि किसी लग्जरी कार की कीमत के बराबर डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra की इस बड़ी और मज़बूत SUV पर फ़िलहाल 9.5 लाख रूपए का भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल कंपनी जल्द ही इस कार को बाज़ार से हटा इसके स्थान पर XUV700 लॉन्च करने जा रही है और चाहती है की सारा पुराना स्टॉक बेचा जा सके. इसके डिस्काउंट में शामिल है 9 लाख रूपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

Honda CR-V- Honda की इस शानदार suv का हाल ही में फेस्लिफ्ट वर्जन ल़न्च हुआ है । यही वजह हैकि कंपनी पुराने मॉडल पर 1 लाख रूपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। CR-V के पिछले जनरेशन वाले मॉडल में एक 2.4-लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है जो अधिकतम 187 बीएचपी और 226 एनएम उत्पन्न करता है। इसमें एक 2.0-लीटर इंजन भी उपलब्ध है जिसमें 2WD ऑप्शन भी मिलता है। ये अधिकतम 154 बीएचपी – 190 एनएम उत्पन्न करता है।

Hyundai Tucson- इंडिया में मिलने वाली कुछ प्रीमियम SUV में से एक है Hyundai Tucson . हालाँकि Hyundai Creta मार्केट में काफी पॉपुलर है, Tucson इंडिया में सेल्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। ये प्रीमियम SUV मार्केट में पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है और डीजल इंजन के साथ इसका एक 4WD वर्शन भी मिलता है। Hyundai इसपर 1.2 लाख रूपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है।