LX 500 पिछले साल भारत में लॉन्च की गई थी। यह लेक्सस की सबसे दमदार एसयूवी में से एक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.33 करोड़ रुपये है।बच्चन परिवार में एसयूवी खूब पसंद की जाती है। बिग बी के गराज में Toyota Land Cruiser LC200, Range Rover और Mercedes GLS जैसी धांसू एसयूवी शामिल हैं। यह धांसू एसयूवी देखने में भी काफी बड़ी है। इसकी लंबाई 5,080 mm, चौड़ाई 1,980 mm और ऊंचाई 1,865 mm है। इसका वजन 2,660 किलोग्राम है।