नई Z900 को कंपनी ने ज़्यादातर ग्राफिक्स से संबंधित कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। कंपनी ने बाइक में इन-लाइन, चार-सिलेंडर इंजन लगाया है और बाइक अब 3 कलर्स - मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे/इबोनी, पर्ल फ्लैट स्टारस्ट व्हीइट/मैटेलिक स्पार्क ब्लैक और मैटेलिक स्पार्क ब्लैक/मैटेलिक स्पार्क ब्लैक में उपलब्ध है। मोटरसाइकल में पिछले मॉडल के समान पावर वाले इंजन के साथ आती है। कावासाकी Z900 स्ट्रीट-फाइटर की भारत में एक्सशोरूम कीमत पिछले मॉडल के समान 7.68 लाख रुपए रखी गई है।