
नई दिल्ली: ऑटो एक्सपो 2018 में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी eKUV100 को पेश किया था। जब से ये कार ऑटो एक्सपो में पेश हुई है लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि ये कार अगले साल यानि 2019 में भारतीय सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आ सकती है। कंपनी इसे 2019 के मिड में लॉन्च कर सकती है। इस बात की पुष्टि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने की है।
2018 Auto Expo में पेश की गई eKUV100 में महिंद्रा ने 41 हॉर्सपावर का ई-वेरिटो इंजन दिया गया है। इसके अलावा इस कार में कंपनी ने लिथियम-आयन बैटरी दी है। ऐसे में नई कार में कुछ मिलते-जुलते फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई कार के इंजन और बैटरी में कंपनी बदलाव कर सकती है। बेहतर कहा जाए तो उम्मीद है कि लॉन्चिंग के समय इसमें अपडेटेड मोटर और बैटरी पैक दिया जा सकता है।
140 किलोमीटर की रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। एक घंटे से कम समय में बैटरी 80 परर्सेंट तक चार्ज हो जाएगी। महिंद्रा ई-केयूवी100 में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिमोट डायग्नोस्टिक, केबिन प्री-कूलिंग, लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा कार आपके ड्राइविंग पैटर्न और बैटरी स्टेटस को भी ट्रैक करती है।
खबरों की मानें तो Mahindra ने eKUV10 ऐसे फीचर्स शामिल किए हैं, जहां कार ड्राइवर के ड्राइव करने के तरीके और बैटरी स्टेटस को भी ट्रैक कर सकेगी। ऐसे में अब यह देखना है कि कंपनी अपनी इस कार की लॉन्चिंग डेट पर से कब पर्दा हटाती है।