Mahindra XUV700 भारतीय कार बाजार का सबसे बड़े लॉन्च था। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि खरीदारों को आखिर क्यों यह कार पसंद आ रही है। आइए विस्तार से बताते हैं, इसे खरीदनें के कुछ प्रमुख कारण:
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी एसयूवी XUV700 के लेकर खासी चर्चा में है। इस कार को पिछले साल भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉनच किया गया था। वहीं आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिंद्रा ने पुष्टि की कि उसने देश भर में ग्राहकों को XUV700 की 14,000 यूनिट बेच दी हैं।
XUV700 2021 में भारतीय कार बाजार का सबसे बड़े लॉन्च था। इस तीन-पंक्ति वाली SUV में आकर्षक लुक, फीचर-पैक केबिन और पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन विकल्पों को शामिल किया गया। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि खरीदारों को आखिर क्यों यह कार पसंद आ रही है। आइए बताते हैं।
Mahindra XUV700 इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प
इस कार की MX Series 2.0-लीटर टर्बो जीडीआई mStallion पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 195 बीएचपी की पॉवर और 380 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 2.2-लीटर Commonrail टर्बो डीजल mHawk इंजन है, जो 153 bhp की पॉवर और 360 Nm का टार्क जेनरेट करता है। XUV700 कार की AX सीरीज को डीजल यूनिट से लैस किया जा रहा है, यह इंजन 182 बीएचपी की पॉवर का उत्पादन करता है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 420 एनएम का टार्क जेनरेट करता है, और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बॉक्स के साथ यह 450 एनएम का टार्क जेनरेट करता है।
Mahindra XUV700 बाहरी स्टाइलिंग और सुरक्षा फीचर्स
XUV700 में सामने की ओर आकर्षक एलईडी डीआरएल, काले रंग की फ्रंट ग्रिल, बॉडी-इंटीग्रेटेड डोर हैंडल, बड़े व्हील आर्च, स्पोर्टी अलॉय डिज़ाइन और प्रभावशाली बॉडी कैरेक्टर लाइन वाहन की मस्कुलर अपील को बढ़ाते हैं। जो इसे रोड़ पर चलते हुए एक प्रीमियम अपील देते हैं। XUV700 को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है, इसके अलावा यह एसयूवी Advanced Driver Assistance System (ADAS) के साथ आती है जो सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास करती है। इस फीचर के तहत एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफिक सिघ रिकॉग्निशन, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स आते हैं।
कीमत
बीते साल जब वाहन को पहली बार लॉन्च किया गया था तब XUV700 की कीमत इंट्रोडक्टरी थी, वहीं वर्तमान में इसके पांच सीटों वाले एमएक्स पेट्रोल वर्जन की कीमत 12.95 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।