कार

यहां मात्र 3.5 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Swift, i10 भी मिल रही है कम दामों में

ये हैं भारत में बिकने वाली कुछ ऐसी कारें जो किफायती कीमत के साथ बेहद अच्छी कंडीशन में मिल रही हैं।

2 min read
यहां मात्र 3.5 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Swift, i10 भी मिल रही है कम दामों में

अगर आप अपने परिवार के लिए कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अधिक बजट न हो पाने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको बाजार में बिकने वाली उन सेकंड हैंड कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि अच्छी कंडीशन के साथ किफायती कीमत में मिल रही हैं। दिल्ली के करोल बाग, अशोक विहार और झील जैसी जगहों पर बड़े-बड़े डीलर पुरानी कारों को बेचते हैं। इसी के साथ कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी सेकंड हैंड कारों के कारोबार में शामिल हो चुकी हैं। जैसे मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू, कार देखो और महिंद्रा पुरानी कारों को वारंटी के साथ बेचती हैं। इसी के साथ ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर भी आप अपने लिए पुरानी कार देख सकते हैं।

पुरानी कार को खरीदते वक्त ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि नई की तरह इसके साथ वारंटी कम ही मिलती है। हमेशा पुरानी कार खरीदने से पहले किसी जानकार व्यक्ति को साथ लेकर जाएं। ये हैं भारत में बिकने वाली कुछ ऐसी कारें जो किफायती कीमत के साथ बेहद अच्छी कंडीशन में मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें

नए अवतार में आ रही है Honda Civic, लॉन्चिंग से पहले जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
इस कार में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस डीओएचसी इंजन है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। नई स्विफ्ट की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है और आप ये कार 3.5 लाख रुपये की कीमत में सेकंड हैंड खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R)
इस कार में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 20.51 किमी का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.19 लाख रुपये है, लेकिन आप इस कार को मात्र 2 लाख रुपये में सेकंड हैंड खरीद सकते हैं।

हुंडई आई10 (Hyundai i10)
इस कार में 1197 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो कि 81.86 बीएचपी की पावर और 113.75 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 18.9 किमी का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.9 लाख रुपये है, लेकिन आप इस कार को मात्र 1.1 लाख रुपये में सेकंड हैंड खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

मॉडिफिकेशन का है जमाना, मात्र 5 हजार रुपये में खटारा Bike भी बन जाएगी सुपरबाइक
Published on:
14 Aug 2018 02:35 pm
Also Read
View All