कार

बड़ी फैमिली के लिए शानदार है ये 7 सीटर कार, कीमत सिर्फ 4.5 लाख रुपये

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) लॉन्च करने जा रही है। मारुति सुजुकी दुनिया में में किफायती कार बनाने के लिए जानी जाती है।

2 min read
बड़ी फैमिली के लिए शानदार है ये 7 सीटर कार, कीमत सिर्फ 4.5 लाख रुपये

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति भारत में जल्द ही अपनी लेटेस्ट कार मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) लॉन्च करने जा रही है। मारुति सुजुकी दुनिया में में किफायती कार बनाने के लिए जानी जाती है। वैसे तो वैगन आर को भारत में पहले से ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि ये एक फैमिली कार है। अब मारुति सुजुकी वैगनआर का 7 सीटर वेरिएंट लेकर आ रही है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें

मात्र 2,637 रुपये की मासिक किश्तों में घर ले जा सकते हैं नई Royal Enfield Bullet

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 90 बीएचपी की पावर और 118 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 7 सीट वाली ये बड़ी कार प्रति लीटर में दमदार माइलेज देगी, जो कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला फीचर है। इस बार ये कार बेहद दमदार होकर आएगी और इसके फीचर्स भी शानदार होंगे। नई वैगनआर को पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी के ऑप्शन के साथ भी उतारा जाएगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर में पावर स्टीयरिंग, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पॉवर विंडो, फ्रंट पावर विंडो, डबल डिन स्टीरियो, कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ, सिक्योरिटी अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम सीट फैब्रिक और बॉडी पर नए ग्राफिक्स दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर 7 सीटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Royal Enfield ला रही है बिजली से चलने वाली Bike, 1 बार चार्ज होकर चलेगी 250 किमी
Published on:
20 Aug 2018 11:10 am
Also Read
View All