कार

मुकेश अंबानी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, बम धमाके में भी नहीं आएगी खरोंच

मुकेश अंबानी की नई कार है बेहद खास सेफ्टी फीचर्स ने बढ़ाई कीमत 2017 में की थी बुकिंग
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 1:54 PM IST
Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, बम धमाके में भी नहीं आएगी खरोंच

नई दिल्ली: भारत के सबसे धनी बिजनेसमैनमुकेश अंबानी की कारों के बारे में तो सभी जानते हैं और ये भी आपको पता है कि अंबानी परिवार हमेशा सिक्योरिटी काफिले के साथ निकलता है। उनकी कारों के कलेक्शन में bmw, Rolls Royceजैसी शानदार कारें है। लेकिन मुकेश अंबानी के काफिले में एक नई कार को स्पॉट किया गया। खबरों की मानें तो ये अंबानी परिवार के कार कलेक्शन में नया एडीशन है जिसे उन्होने हाल ही में खरीदा है।

वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि ये कार मुकेश अंबानी की अब तक की सबसे महंगी कार है। खैर हम बात कर रहे हैं Mercedes-Benz W221 S-Guard की जिसे हाल ही में मुकेश अंबानी ने खरीदा है।

आपको बता दें कि Mercedes-Benz S-Guard W221 कि कीमत 8-9 करोड़ के बीच बताई जा रही है। S600 सेडान पर बेस्ड ये लग्जरी कार जर्मनी से इंपोर्ट की गई है। VR9 लेवल के सेफ्टी फीचर के साथ आने वाली इस कार को अंबानी ने 2017 में बुक किया था और इसकी डिलीवरी कुछ महीने पहले हुई है । आपको बता दें कि इस कार की खासियत इसके सेफ्टी फीचर्स है।

कंपनी का दावा है कि ये कार किसी भी तरह के राइफल यहां तक कि ग्रेनेड और माइन्स के अटैक में सुरक्षित रहेगी। कस्टमर्स की सेफ्टी को देखते हुए हालांकि कंपनी इसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में कभी भी खुलकर नहीं बताती है लेकिन फिर भी दावा किया जाता है कि ये कार किसी भी तरह के फायर एक्सीडेंट को झेलने में सक्षम है। सेल्फ हीलिंग फ्यूल टैंक और नाइट विजन कैमरा इस कार की कुछ अन्य खासियतें हैं।

एयरबैग्स- S-gaurd में सेफ्टी के लिए विंडो तक में एयरबैग्स लगे हैं

इंजन-Mercedes-Benz W221 S-Guard में 12-cylinder V-formation वाला टर्बो चार्जर पेट्रोल इंजन लगा है जो 517 Bhp 830 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

यहां आपको बता दें कि मुकेश अंबानी इससे पहले भी S-Guard कर रहे थे जिसकी कीमत 7.5 करोड़ बताई जाती है। कार के कस्टमाइजेशन और इंपोर्ट टैक्स के चलते अंबानी की नई कार उनकी अब तक की सबसे महंगी कार बन गई है।

Published on: