इंजन और फीचर्स- यामाहा एमटी 15 में समान R15 V3.0 वाला 155 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, 6स्पीड ट्रांसमिशन वाला ये इंजन 10,000 rpm पर 19.2bhp की पावर और 8500 rpm पर 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ब्रेकिंग के तौर पर फ्रंट में 282mm और रियर में 220mm सिगंल disc ब्रेक्स दिए गए हैं। माइलेज की बात करें तो ये बाइक 1 लीटर में 45 किमी का माइलेज देगी । इसके अलावा इसमें सिंगल ABS दिया गया है। जो मोटरसाइकिल लवर्स के लिए निराशा की बात हो सकती है क्योंकि कंपनी R15 में ड्युअल चैनल ABS देती है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट के साथ फोर वॉल्व हेड मिलेगा।