नई दिल्ली: आजकल सेकेंड हैंड मार्केट तेजी से बढ़ रहे हैं, ऑनलाइन हो या ऑफलाइन यूज्ड कार मार्केट ऑटोमोबाइल सेक्टर का एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भले ही इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा हो लेकिन सेकेंड हैंड मार्केट भी फ्रॉड से अछूता नहीं है। पुरानी कारों की ज्यादा कीमत ऐंठने के लिए लोग तरह-तरह से खरीदार को चूना लगाते हैं। इसीलिए आज हम आपको पुरानी कारों की जालसाजी से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं ताकि आप किसी भी तरह के फ्रॉड से बच सकें।