कार

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चलाते हैं एक से बढ़कर एक महंगी कार

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और दमदार एक्टर नाना पाटेकर इन बेहतरीन और अलग कारों में चलते हैं, यहां जानें कैसी हैं ये कारें और कैसे हैं इनके फीचर्स...

2 min read
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चलाते हैं एक से बढ़कर एक महंगी कार

बॉलीवुड की जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जिनपर नाना ने कहा कि वो जो झूठ है, वो झूठ ही है। और मुंबई लौटने पर सभी सवालों के जवाब देंगे। आज हम यहां आपको उन कारों के बारे में बताएंगे, जिनमें नाना पाटेकर चलते हैं।

ये भी पढ़ें

Bajaj की Bikes पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

महिंद्रा जीप सीजे4 ( Mahindra Jeep CJ4 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा जीप सीजे4 में 2.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 72 बीएचपी की पावर और 154 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 4 व्हील ड्राइव वाली ये गाड़ी 6 सीटर के साथ आती थी। कीमत की बात की जाए तो ये गाड़ी आपको अब 2 से 3 लाख रुपये के बीच मिल सकती है।

ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2967 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 245 बीएचपी की पावर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.75 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85 लाख रुपये है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio )
इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 16.35 लाख रुपये तक है।

ये भी पढ़ें

पानी में भी तैर लेती है पुतिन की लिमोजिन कार, पूरी दुनिया में नहीं है इस जैसी कार
Published on:
07 Oct 2018 12:05 pm
Also Read
View All