हाल ही में नई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) कार की फोटोज ऑनलाइन लीक हुई हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसा होगा इसका लुक।
साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई जल्द ही अपनी नई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) लॉन्च करने वाली है। नई सेंट्रो को 23 अक्टूबर, 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस कार की फोटोज ऑनलाइन लीक हुई हैं, आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसा होगा इसका लुक।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा जो कि 69 पीएस की पावर जनरेट करेगा। वहीं ये कार सीएनजी और एलपीजी ऑप्शन के साथ भी आ सकती है। इस कार को 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली हुंडई सेंट्रो भारत की एक ऐसी छोटी कार थी, जो कीमत में किफायती थी और लुक्स में काफी ज्यादा बेहतरीन थी। भारत में अब इस कार को नए अवतार में दोबारा लॉन्च किया जा रहा है। हुंडई सेंट्रो लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान भी देखी गई है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है।
इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला टाटा टियागो (Tata Tiago), मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR), मारुति सुजुकी सेलोरियो (Maruti Suzuki Celerio) और मारुति सुजुकी आॅल्टो (Maruti Suzuki Alto) जैसी कारों से होने वाला है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 से 6 लाख रुपये तक हो सकती है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद इस कार को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।