कार

पहली बार मिल रहा है New Maruti Ertiga पर डिस्काउंट, जानें कितनी सस्ती हुई कार

मारुति अर्टिगा डीजल और पेट्रोल दोनो वेरिएंट्स में उपलब्ध है यहां तक कि डीलर्स इसे cng फिट किट के साथ भी उपलब्ध करा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2019, 2:57 PM IST
maruti ertiga
पहली बार मिल रहा है New Maruti Ertiga पर डिस्काउंट, जानें कितनी सस्ती हुई कार

नई दिल्ली: मारुति अर्टिगा अभी हाल ही में लॉन्च हुई है, और ये लोगों को काफी पसंद आ रही है। लॉन्चिंग के बाद से लोग धड़ल्ले से इस कार को बुक करा रहे हैं लेकिन अगर आपने अभी तक ये कार नहीं खरीदी है तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल मारुति पहली बार अपनी इस फैमिली कार पर डिसाक्उंट दे रही है। डिस्काउंट के ऑप्शन् के साथ ये कार खरीदना कई लोगों के लिए आसान हो गया है।

यहां आपको बता दें कि इस कार पर दिया जाने वाला डिस्काउंट कंपनी नहीं बल्कि डीलर लेवल पर दिया जा रहा है। दरअसल डीलर्स के पास 2018 में मैनुफैक्चर्ड कारें हैं और लोग पिछले साल बनी कारें खरीदना कम पसंद करते हैं यही वजह है कि स्टॉक क्लीयर करने के उद्देश्य से डीलर इस न्यूली लॉन्चड MPV पर 10000 रूपए डिस्काउंट दे रहे हैं।

मारुति अर्टिगा डीजल और पेट्रोल दोनो वेरिएंट्स में उपलब्ध है यहां तक कि डीलर्स इसे cng फिट किट के साथ भी उपलब्ध करा रहे हैं।

कीमत की बात करें तो 7.44 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर ये कार आसानी से खरीदी जा सकती है। नई अर्टिगा नए HEARTACT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें कंपनी ने नया 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इंट्रोड्यूस किया है जो 105PS का पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजन इंजन में पहले की तरह है 1.3 लीटर का इंजन है जो 89PS का मैक्सिमम पावर और 200Nm की पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

Published on: