4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाईन लीक हुईं रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स बूलेट 350 और 500 की तस्वीरें, जानें डीटेल्स

इन सबके अलावा नई ट्रायल्स बूलेट में क्रोम का खूप इस्तेमाल किया गया है। इसका फ्यूल टैंक तो पुरा ही क्रोम वर्क से भरा पड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Jan 2019, 4:45 PM IST

royal enfield bike

ऑनलाईन लीक हुईं रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स बूलेट 350 और 500 की तस्वीरें, जानें डीटेल्स

नई दिल्ली: HNP 331 किसी जमाने में बेहद ही पॉपुलर रही अब इसी से इंस्पायर्ड ट्रायल्स बाइक को एक बार फिर से रॉयल एनफील्ड लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि 1950 के दशक में HNP 331 ने 50 से ज्यादा चैंपियनशिप अवार्ड अपने नाम किये थे।जो लोग इन बाइक्स का इंतजार कर रहे हैं या ज्यादा जानना चाहते हैं तो उन्हें बता दें कि रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स 350 और 500 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स 350 और 500 को इससे पहले टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है और कंपनी इसे जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहती है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि ट्रायल्स बाइक को 350 और 500 के दो वेरिएंट में उतारा जाएगा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मौजूदा स्टैंडर्ड बूलेट के मुकाबले ट्रायल्स बाइक में कई बदलाव किये गए हैं।

बदलाव की बात करें तो इसमें लाल (या ऑलिव) कलर के मटरसाइकिल फ्रेम, सिंगल सीट, लगेज रैक, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट पाइप्स, विंटेज स्पोक्ड व्हील, नॉबी टायर्स लगे हैं। इन सबके अलावा नई ट्रायल्स बूलेट में क्रोम का खूप इस्तेमाल किया गया है। इसका फ्यूल टैंक तो पुरा ही क्रोम वर्क से भरा पड़ा है।

स्टैंडर्ड बूलेट 350 मॉडल में 346 सीसी सिंगल-सिलिंडर एयर-कुल्ड इंजन लगा है जो कि 19.8 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। उम्मीद है कि यही इस बाइक में यूज किये जाएंगे।