
अगले महीने से शुरू हो रही है जावा की डिलीवरी, वेटिंग पीरियड जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली: जावा मोटरसाइकिल की मार्केट में बड़ी धूम-धाम से वापसी हुई अगले महीने इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू होने की खबर है लेकिन इन बाइक्स पर 9 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है और इसकी वजह से इसकी बुकिंग भी बंद कर दी गई है। दरअसल कंपनी पहले अपने बुक हुए ऑर्डर्स पूरे करना चाहती है। ऑर्डर पूरे होने के बाद बुकिंग फिर से खोल दी जाएगी।
जावा मोटरसाइकिल इस साल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग ब्रांड के रूप में देखा जा रहा था। वैसे भारत में ये नया नहीं लेकिन इसे कई सालों बाद फिर से लॉन्च किया गया है।जावा मोटरासिकिल ने भारत में अपनी दो नई मोटरासाइकिल जावा और जावा 42 को 1.55 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।
नई जावा 42 में कंपनी ने 293 सीसी की क्षमता का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 27 बीएचपी की दमदार पॉवर और 28 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी ने इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयेाग किया गया है।
खबर ये भी है कि जावा मोटरसाइकिल जावा और जावा 42 को डुअल-चैनल एबीएस के साथ भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
जावा और जावा 42 के अलावा कंपनी ने जावा पेराक के नाम से एक और बाइक उतारी है। जावा पेराक की प्राइसिंग और अन्य डिटेल सार्वजनिक कर दी गई है लेकिन अभी इसकी बुकिगं नहीं खोली गई है।
Published on:
2 Jan 2019, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.