कार

Samsung ने पेश की 5G कार, 5000 मील दूर से कर सकेंगे ऑपरेट

सैमसंग ने शोकेस की अपनी पहली कार 5G टेक्नोलॉजी से लैस है ये कार गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में हुई शोकेस    
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 4:20 PM IST
samsung 5g car
Samsung ने पेश की 5G कार, 5000 मील दूर से कर सकेंगे ऑपरेट

नई दिल्ली:ऑटोमोबाइल सेक्टर में MG Hector और hyundai venue की लॉन्चिंग के साथ हलचल पैदा हो गई है। हर तरफ इन हाई टेक्नोलॉजी से लैस इंटरनेट कनेक्टेड कारों की चर्चा हो रही है। लेकिन हर बदलते दिन के पॉवरफुल होती टेक्नोलॉजी में वो दिन दूर नहीं जब आप हजारो मील दूर बैठकर अपनी कार को ऑपरेट कर सकेंगे। चौंकिए नहीं यही आने वाले वक्त की रियल्टी है।

हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में सैगसंग ने दुनिया की पहली रिमोट कंट्रोल 5जी कार को पेश किया है। इस कार को वोडाफोन और डेजिनेटेड ड्राइवर की मदद से तैयार किया गया है। इस कार के जरिये कंपनी ने 5जी टेक्नोलॉजी की पॉवर दिखाने की कोशिश की है।

इस कार का नाम Lincoln MKZ है, जिसे दूसरी किसी जगह से रिमोट कंट्रोल के जरिये कंट्रोल किया गया। इस चलाने में डेजिनेटेड ड्राइवर टेलीऑपरेशन सिस्टम, नया सैमसंग गैलेक्सी S10 5जी और सैमसंग वीआर हैंडसेट के अलावा वोडाफोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।

डेजिनेटेड ड्राइवर के पास फ्रंट में 6 स्क्रीनें लगी थी और कार को कंट्रोल करने के लिए स्टीयरिंग व्हील और पैडल सिस्टम था। ये शो केस इसलिए खास था क्योंकि ये पहला ऐसा एक्सपेरिमेंट था, जो ट्रांसएटलांटिक था, यानि ये गुडवुड फेस्टिवल से पांच हजार मील दूर था। साथ ही इतनी दूर से कार को रिमोट कंट्रोल करने का लिटेंसी रेज 100 मिली सेंकड था।

Published on: