कार

केवल 1.3 लाख रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki Dzire, 1 लीटर में देगी 28.4 किमी से ज्यादा का माइलेज

आज हम आपको मारुति सुजुकी डिजायर को सिर्फ 1.3 लाख रुपये में खरीदने के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इतनी सस्ती कार कहां मिल रही है।

2 min read
केवल 1.3 लाख रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki Dzire, 1 लीटर में देगी 28.4 किमी से ज्यादा का माइलेज

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बेहतरीन सेडान कार मारुति सुजुकी डिजायर भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। ये कार फैमिली के लिए भी बेहतरीन है और टूर पर जाने के लिए भी सबसे ज्यादा इसी का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको मारुति सुजुकी डिजायर को सिर्फ 1.3 लाख रुपये में खरीदने के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इतनी सस्ती कार कहां मिल रही है।

ये भी पढ़ें

अरबों की कमाई के बावजूद ये मामूली सी कार चलाते हैं द ग्रेट खली, इसके पीछे छिपी है एक बड़ी वजह

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर में 1.2 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए ये कार पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है और डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो डिजायर पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, रियर सीट हैडरेस्ट, ट्रंक लाइट, लो फ्यूल वारनिंग लाइट, रियर सीट हैडरेस्ट और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति सुजुकी डिजायर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार है, जो कि हाल ही में नए अवतार और लुक के साथ आई है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई मारुति सुजुकी वैगन आर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये है, लेकिन 2016 मॉडल सेकंड हैंड डिजायर मात्र 2,89,632 किमी चली हुई 1.3 लाख रुपये में मिल रही है।

ये भी पढ़ें

नए लुक के साथ आ रही है Maruti की सबसे सस्ती कार, 1 लीटर में देगी 26.6 किमी का माइलेज
Published on:
27 Aug 2018 02:59 pm
Also Read
View All