कार

दुनिया भर से लाखों वाहनों को वापस मंगवाएगी ये कंपनी, ये है बड़ी वजह

ऑटोमोबाइल कंपनी सुबारू ( Subaru ) अपनी गाड़ियों में आ रही खराबी के चलते दुनियाभर से लाखों वाहनों को वापस मंगवाएगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 1:17 PM IST
 Subaru
दुनिया भर से लाखों वाहनों को वापस मंगवाएगी ये कंपनी, ये है बड़ी वजह

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुबारू ( Subaru ) दुनियाभर से अपने 6 लाख 40 हजार वाहनों को वापस मंगवाएगी। कंपनी ने ये रिकाल इन वाहनों में आ रही 2 खराबियों के चलते किया है। आइए जानते हैं किन खराबियों के चलते कंपनी ने इतना बड़ कदम उठाया है।

कंपनी पहले रिकाल में अमेरिका से 2018 मॉडल की 229,000 ऑउटबैक और लेगेसी को मैंटेनेंस के लिए वापस मंगवाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इन गाड़ियों में सॉफ्टवेयर संबंधित दिक्कतें देखी गई हैं, जिसके कारण लो फ्यूल वॉर्निंग लाइट नहीं चल रही है और इसकी वजह से मील्स टू एंप्टी डिस्प्ले पर गलत जानकारी आ रही है। इस दिक्कत की वजह से गाड़ियों में इंधन खत्म होने से पहले पता लगने की जगह बाद में पता चल रहा है। इसकी वजह से रोड एक्सीडेंट होने की आशंका ज्यादा बढ़ रही है।

कंपनी दूसरे रिकाल में सुबारू इंप्रेजास की 2012 से 2014 मॉडल की गाड़ियों, 2013 बीआरजेड, एक्सवी क्रॉसट्रेक और टोयोटा स्कियन एफआर-एस गाड़ियों को मैंटेनेंस के लिए वापस मंगवाएगी। इन सभी 4,11,000 गाड़ियों में इंजन वाल्व स्प्रिंग में परेशानी आ रही है, जिसकी वजह से गाड़ी अचानक रुक रही है। इस बड़ी परेशानी की वजह से पूरी दुनिया से इन गाड़ियों को वापस मंगवाया जा रहा है। सुबारू डीलर्स इन गाड़ियों में से स्प्रिंग्स को बदलने के बाद ग्राहकों को बताएगी।

Published on: