इसका लुक हूबहू Land Rover जैसा ही है कंपास की शुरूआती कीमत 14.95 लाख रूपए है ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है
नई दिल्ली: आप सभी ने Land rover की SUV's जरूर देखी होगी, ये कारें देखने में बेहद ही शानदार होती हैं और इनका इंटीरियर और एक्सटीरियर बेहद ही लग्जूरियस होता है। लेकिन महंगी होने की वजह से इस कार को हर कोई नहीं खरीद पाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मार्केट में एक ऐसी कार है जो आसानी से आपके बजट में फिट हो जाएगी साथ ही इसका लुक हूबहू Land Rover जैसा ही है।
पावरफुल इंजन
कंपास एसयूवी के पेट्रोल और डीज़ल इंजन में पावरफुल डायरेक्ट-इंजेक्टेड टर्बोचार्ज्ड फीचर दिया गया है, इस वजह से इसके इंजन ज्यादा पावरफुल है। कंपास के पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 162 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।
ऑफरोडिंग क्वालिटी
जीप को ऑफ-रोडर एसयूवी के तौर पर जाना जाता है क्योंकि ये चिकनी और सपाट सड़कों पर चलने के साथ ही ऊबड़ खाबड़ और पहाड़ी रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्मेंस देती हैं और इनमें बैठने वालों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। ऑफ रोडिंग के मामले में ये दूसरी कंपनियों की एसयूवी से आगे है। इसमें ऑटो, स्नो और सेंड/मड मोड और जीप एक्टिव ड्राइव 4x4 के साथ सिलेक्ट-टेरेन सिस्टम दिया गया है।