
Kona Electric होगी Hyundai की पहली बिजली से चलने वाली कार, एक चार्जिंग में चलती है 482 किलोमीटर
नई दिल्ली: हाल ही में Hyundai ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट SUV कार hyundai venue को भारत में लॉन्च किया है और अब जल्द ही कंपनी मार्केट में एक और धमाका करने को तैयार है। दरअसल Hyundai अब मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric को लॉन्च करने वाली है। यह एक SUV कार होगी। भारत में ये कार 9 जुलाई को लॉन्च की जाएगी है।
इंटरनैशनल मार्केट में Kona पहले ही लॉन्च हो चुकी है और दो वैरिएंट में उपलब्ध है जिनमें कोना इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिक लाइट मौजूद है। इस कार के इलेक्ट्रिक वैरिएंट में 64 kWh बैटरी वाला मोटर है, जो 201.2 bhp का पावर और 395 Nm टॉर्क जनरेट करता है वहीं कोना इलेक्ट्रिक लाइट में 39.2 kWh बैटरी वाला मोटर है, जो 134.13 bhp का पावर और 395 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
Hyundai ने दावा किया है एक बार चार्ज होने पर ये कार 482 से 312 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। ऐसे में अगर कंपनी का ये दावा सच होता होता है तो इससे ग्राहकों का काफी पैसा बचने वाला है क्योंकि ये कार पेट्रोल और डीजल के खर्च को खत्म कर देगी साथ ही हमारी प्रकृति को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ लोगों को ये समस्या होती है कि वो चार्ज होने में 8 से 10 घंटे लेते हैं और इसमें काफी समय बर्बाद होता है। लेकिन हुंडई की तरफ से इस कार को लेकर दावा किया गया है कि ये महज 1 घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। ऐसे में इस कार को चलाने वाले लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा और वो एक घंटे चार्ज करके अपनी कार को चलाने लायक बना सकते हैं।
ह्यूंदै का दावा है कि 64 kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 482 किलोमीटर, जबकि 39.2 kWh बैटरी वाला मॉडल 312 किलोमीटर का रेंज देता है। भारत में कोना इलेक्ट्रिक लाइट वेरियंट को ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
जानें क्या हैं फीचर्स
इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिल चुके हैं साथ ही इस कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हीटेड सीटें, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरर्जेंसी ब्रेकिंग आदि फीचर्स मौजूद हैं।
Updated on:
24 May 2019, 12:59 PM IST
Published on:
24 May 2019, 12:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.