कार

30 रूपए की कोकाकोला की बोतल लाखों रू की बाइक की ये कमी कर देगी दूर, दिखेगी हमेशा नई

अगर आपकी बाइक में भी जंग लग गई है तो उसे इस्तेमाल करना छोड़ने के बजाय हमारी बताई इस आसान ट्रिक को आजमाएं।

2 min read
30 रूपए की कोकाकोला की बोतल लाखों रू की बाइक की ये कमी कर देगी दूर, दिखेगी हमेआ नई

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि बाइक की भरपूर देखभाल के बावजूद उसके कुछ हिस्सों में जंग लग जाती है। जंग लगने पर कुछ महीनों पुरानी बाइक भी अजीब सी लगने लगती है और उसे चलाने का मन नहीं करता। अगर आपकी बाइक में भी जंग लग गई है तो उसे इस्तेमाल करना छोड़ने के बजाय हमारी बताई इस आसान ट्रिक को आजमाएं। इससे न सिर्फ आपकी बाइक में लगी जंग खत्म होगी बल्कि आपकी बाइक बिल्कुल नई नजर आएगी।

ये भी पढ़ें

वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, दो की मौत

हर बाइकर और प्रोफेशनल कभी न कभी ये ट्रिक आजमाता है और जंग (रस्ट) को हटाने के लिए ये बेस्ट तरीका है। इसके लिए एल्युमिनियम फॉइल के चमकदार हिस्से को कोकाकोला या पेप्सी में डुबाकर बाइक के जंग लगे हिस्से पर रगड़ें। ऐसा करने से आपकी बाइक की जंग बिल्कुल गायब हो जाएगी।छोटे-छोटे पैच पर ये तरीका बखूबी काम करता है। यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि अगर आप किसी पुरानी बाइक को रीस्टोर कर रहे हैं तो ये तरीका न आजमाएं क्योंकि वो बाइक्स कमजोर होती है।

कोक का इस्तेमाल करने से पहले जंग लगे हिस्से को सैंडपेपर (रेगमाल) या स्टील स्कॉच ब्राइट से रगड़े। रगड़ते समय ध्यान दें कि इतनी जोर से न रगड़े कि जंग के साथ-साथ बाइक का पेंट भी निकल जाए। उसके बाद पॉलिशिंग क्लॉथ लेकर उस जगह को साफ करें।

अपनी बाइक को हर 15-20 दिन के बाद शैम्पू से धोकर उसपर वैक्स कराएं ऐसा करने से आपकी बाइक में कभी भी जंग नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें

Video: Ktm Duke 390 को कंपनी ने इस वजह से किया रिकॉल
Published on:
06 Aug 2018 11:55 am
Also Read
View All