
हाइवे पर ग्राम भिलवाडिया के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को वाहन ने रौंद दिया।
शाजापुर. हाइवे पर ग्राम भिलवाडिया के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सुनेरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के रंथभंवर निवासी राजेश (35) और सुरेश (40) पिता मांगीलाल प्रजापत अपने शाजापुर के मगरिया निवासी दोस्त माखन (40) पिता रामचंद्र प्रजापत के साथ बाइक से शाजापुर से करजू-मोहना जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब इनकी बाइक नेशनल हाइवे ३ आगरा-बांबे पर ग्राम भिलवाडिया जोड़ के समीप पहुंची तभी एक चारपहिया ने इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में राजेश और माखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश घायल हो गया। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को लेकर जिला अस्पताल आ गई। बाद में दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जांच कर रहे हैं
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
एसपीएस सेंगर, प्रभारी टीआइ सुनेरा
शाजापुर. फोरलेन निर्माण में चाहे नैनावद घाटी को लगभग समतल कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर चलते वाहनों से सामान कटिंग करने की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सुबह यहां से गुजर रहे एक ट्रक से बदमाशों ने कपड़े की 4-5 गठानें कटिंग करके उतार ली। इस मामले में पीडि़त ट्रक चालक ने लालघाटी थाने पर आकर शिकायत की। लालघाटी पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी करके तराना थाने पर भेज दिया गया।
राजेश धाकड़ निवासी गुना ट्रक (एमपी 06 इ 5896) में इंदौर से साडिय़ां भरकर गुना जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब ट्रक नैनावद घाटी से गुजर रहा था तभी बदमाशों ने चलते ट्रक की तिरपाल को काटकर इसमें से 4-5 गठान कपड़े की उतार ली। पीछे से आए एक बाइक चालक ने ट्रक चालक को इसकी सूचना दी। ऐसे में ट्रक चालक ट्रक को लेकर सीधे लालघाटी थाने पर पहुंचा। यहां पर उसने देखा तो तिरपाल काटकर कपड़ों की गठानें उतारी हुई दिखाई दी। इसके बाद धाकड़ ने लालघाटी पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर जाकर देखा तो दूसरे थाने का निकला मामला-लालघाटी पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर घटनास्थल का मुआयना किया तो पता लगा कि जिस स्थान पर वारदात हुई है वो क्षेत्र लालघाटी थाने के अंतर्गत नहीं आता है। ऐसे में पीडि़त ने मक्सी थाने पर शिकायत की तो वहां उसकी शिकायत दर्ज करने की बजाय मामले को तराना थाना क्षेत्र का बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया गया। ऐसे में लालघाटी पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर जीरो पर कायमी करते हुए मामले को तराना थाने भेज दिया।
पहले भी हो चुकी है कई वारदात-हाइवे स्थित नैनावद की घाटी पर पूर्व में भी कई वारदातें इस तरह की हो चुकी हैं। कुछ समय पहले यात्री बस से सामान उतारने सहित ट्रक से माल कटिंग करने की वारदातों के बाद पुलिस ने यहां पर चौकसी बढ़ाई थी। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने रात में निरीक्षण किया था। इसके बाद कुछ समय के लिए वारदात पर विराम लगा, लेकिन अब फिर यहां पर वारदात हो गई है।
ट्रक कटिंग की शिकायत आई थी। घटनास्थल का मुआयना किया तो मामला दूसरे थाना क्षेत्र का निकला। ऐसे में जीरो पर कायमी करके तराना थाने पर केस भेज दिया गया।
एके शेषा, टीआइ, थाना-लालघाटी
Updated on:
06 Aug 2018 01:09 am
Published on:
06 Aug 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
