Redi Go Plus में कई सारे अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इनके लुक्स में जो बदलाव हुए हैं उनमें नया बंपर और ग्रिल, रिवाइज्ड हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल्स होंगे। पहले से ज्यादा चौड़ा ग्रिल इसको बोल्ड लुक देगा। स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके बंपर को स्टाइलिश बनाया गया है। कार के पीछे लगे शीशों में इंटिग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स होंगे। साथ ही बॉडी किट भी आएगी। इसमें फ्रंट और रियर बम्पर डिफ्यूजर्स और पहले से बड़ा रियर स्पॉयलर होगा।