
चंदौली. यूपी के चंदौली जिले के पीडीडीयू (मुगलसराय) जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने भारतीय नोओं की बड़ी खेप के साथसाथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शुक्रवार की रात अप बांका दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। वो बांका से नई दिल्ली जा रहे थे। जामा तलाशी में उनके सामान से जीआरपी ने दो करोड़ रुपये बरामद किये। ये रुपये 2000 और 500 रुपये की नई करेंसी में थे। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें
UP के इलाहाबाद में हिस्ट्रीशीटर राजेश बादल को दौड़ाकर गोली मारी गयी
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रही थी। शुक्रवार की रात 10 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर बांका दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। टीम ने तुरंत ट्रेन का रुख किया और उसकी चेकिंग शुरू कर दी। एसी कोच A-1 के सीट नंबर पांच और छह पर एक बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर पांच सौ और दो हजार रुपए की ढेरों गड्डियां देखकर अीम हेरान रह गयी। सीट पर बैठे दोनों युवकों को तुरंत ट्रेन से नीचे उतर लिया गया।
इसे भी पढ़ें
EXCLUSIVE: सामने आया वह सपा नेता, जिसे बाहुबली अतीक अहमद ने दी थी धमकी मांगे थे 10 करोड़ रुपये
पूछ ताछ में दोनों ने अपना नाम बलबीर और विक्रम निवासी बांका बताया। दोनों के मुताबिक बैग मे दो करोड़ के नोट हैं। दोनों ने बताया कि महादेव इन्क्लेव इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं जो नदी से बालू और मोरंग खनन करती है। कम्पनी के जीएम के निर्देश पर कैश लेकर वह दिल्ली के किसी बैंक में जमा करने जा रहे थे। जीआरपी की सूचना पर इनकम टैक्स विभाग के आईटी इन्विस्टिगेशन हिमांशु कुमार और आयकर निरीक्षक बृजेश कुमार जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी ने दोनों युवकों को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया।
By Santosh Jaiswal