छतरपुर

लाठी से पीट पीटकर युवक की हत्या, सिर इस तरह कुचल दिया की पहचान नहीं हो रही

लाठी से पीटकर हत्या, पहचान न हो सके इसलिए कुचल दिया चेहरा। महाराजपुर थाना इलाके के पुर गांव के पास मिला खून से लथपथ शव।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2022, 11:35 AM IST
News
लाठी से पीट पीटकर युवक की हत्या, सिर इस तरह कुचल दिया की पहचान नहीं हो रही

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिल के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर थाना इलाके के कुसमा से विक्रमपुर रोड पर पुर गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे सिर कुचला हुआ अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेसिक टीम ने मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए। हालांकि, युवक की पहचान अबतक नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के लवकुशनगर रोड से कुसमा के पास से राजनगर और विक्रमपुर के लिए रास्ता गया है। इसी रास्ते में सोमवार को कुसमा से करीब दो किलोमीटर दूर पुर गांव के ग्रामीणों ने गहरा पुरवा निवासी कुशवाहा के खेत और सड़क के बीच में एक युवक का खून से लथपथ शव दिखा। युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुर के सरपंच लक्ष्मी पटेल को दी, जिसके बाद उसने महाराजपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद घटना स्थल में पहुंचे एसपी सचिन शर्मा, एसडीओपी मनमोहन बघेल सहित फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल कर घटना से जुड़े सबूत एकत्र किए। वहीं, थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि, मृतक का चेहरा इस तरह कुचला गया है कि, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।


पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासम में

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते में इसी तरह की कई और घटनाएं हो चुकीं हैं। बताया कि, शाम होते ही रास्ता सूनसान हो जाता है। इसी का लाभ अपराधी उठा रहे हैं। वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।


लाठियों से मारकर की गई हत्या

घटना के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि, पुर गांव के पास में घटना हुई है और अज्ञात लोगों द्वारा लाठी डडों से मारपीट कर हत्या की गई है। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, मामले में कुछ जानकारियां मिली हैं, जिनपर जांच की जा रही है। मामले में सही जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।


इनका कहना है

मामले को लेकर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि, घटना स्थल में पहुंचकर बारीकी से मौका मुआयना किया गया है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस टीम जांच कर रहीं है।

Published on: