छतरपुर

रात 1:30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने युवती को डसा, छतरपुर के अस्पताल में भर्ती

Snake Bite Case: सांप के डसने के बाद परिजनों की लापरवाही आई सामने, पहले झाड़फूंक के लिए युवती को ले गए और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, राहत की बात युवती की हालत खतरे से बाहर, अस्पताल में चल रहा इलाज।
2 min read
Jul 24, 2026
chhatarpur
snake bite girl hospitalized after family delayed treatment, अस्पताल में भर्ती नीति शर्मा (Source-patrika)

Chhatarpur Snake Bite Case: मध्यप्रदेश में बारिश का सीजन शुरू होते ही सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है, ताजा मामला छतरपुर जिले का है जहां एक युवती को सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत अब खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवती को घर में सोते वक्त सांप ने डसा था, बताया गया है कि परिजन पहले युवती को झाड़फूंक कराने के लिए ले गए थे लेकिन जब हालत बिगड़ती गई तो अस्पताल लेकर पहुंचे। राहत की बात ये है कि वक्त पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई है।

सोते समय सांप ने डसा

छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के राधेनगर गांव में रहने वाली 23 वर्षीय नीति शर्मा अपने घर में रात में बिस्तर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे बिस्तर में घुसे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही नीति दर्द से चीख उठी और उसकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। परिजन ने कमरे की लाइट जलाई तो बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। नीति को सांप के डसने का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

पहले झाड़फूंक कराने ले गए, फिर अस्पताल

नीति को सांप के काटने के बाद परिजन की लापरवाही भी सामने आई है। परिजन नीति को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने की जगह पहले तो पास के ढाडारी गांव लेकर गए और वहां झाड़-फूंक कराते रहे। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं आया तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, हालांकि राहत की बात ये है कि वक्त रहते नीति को इलाज मिल गया और उसकी जान बच गई। नीति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।
Updated on:
24 Jul 2026 05:10 pm
Published on:
24 Jul 2026 05:10 pm
Also Read
View All
Chhatarpur news: ‘रोते-रोते चली गई..’. बेटे का गम भूली नहीं 102 साल की बूढ़ी मां, बहू ने उजाड़ा पूरा घर

भवन निर्माण में भ्रष्टाचार! विश्वविद्यालय की इमारतों की खुली पोल, दीवारों में दरारें और छतों से गिर रहा प्लास्टर, खुले तारों से करंट का खतरा

पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!

छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़