चित्रकूट

‘WIFE = आनंद का आश्चर्यजनक साधन’, बयान देकर विवादों में फंसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य, समझें पूरा मामला

Rambhadracharya Controversy : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का चित्रकूट में रामकथा के दौरान दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। उन्होंने अपने बयान में WIFE और पत्नी का मतलब समझाया है।

2 min read
Wife और पत्नी पर बयान देकर विवादों में फंसे रामभद्राचार्य, PC- @JagadguruJi X Handle

चित्रकूट : जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। ट्रोलर्स जगद्गुरु रामभद्राचार्य को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कथा के दौरान WIFE का मतलब समझाया। उन्होंने WIFE और पत्नी में क्या अंतर है इस पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा, W- wonderful, I- instrument, F- For, E- Enjoyment; = Wonderful instrument for Enjoyment, इसका मतलब हुआ, 'आनंद का साधन'। उन्होंने आगे कहा कि विवाहित लोग ही इसका मतलब समझ सकते हैं। अविवाहित और साधु-संत इस पर टिप्पणी न करें। यह नाम अंग्रेजों ने दिया यानि की पश्चिमी सभ्यता से आया। उन्होंने कहा कि देखिए अंग्रेजों ने WIFE की कितनी खतरनाक व्याख्या की है।

ये भी पढ़ें

SIR फॉर्म नहीं भरूंगी, मेरा वोट कोई नहीं छीन सकता; पल्लवी पटेल का केंद्र सरकार पर सीधा हमला

जगद्गुरु रामभद्राचार्य आगे कहा कि हमारे यहां भारतीय संस्कृति में पत्नी होती है, जिसका मतलब है जो यज्ञ में अपने पति का साथ दे, उसे पत्नी कहते हैं। हमारे यहां पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं होती। हमारे यहां तो मून निरंतर हनी रहता है। चंद्रमा मधुर ही रहता है। हमारे यहां पत्नी का उपयोग भोग के लिए नहीं होता, योग के लिए होता है। इसलिए भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत की आवश्यकता है।

HUSBAND का भी मतलब समझा चुके रामभद्राचार्य

H-Hellish, U-Unique, S-Selfish, B-Big, A-Actor, N-Needy, D-Disturber, हिंदी में इसका मतलब होता है जो नारकीय होकर उच्च कोटि का सेल्फिश होता है, बहुत बड़ा एक्टर और परेशान करने वाला, यही हसबैंड होता है।

अब पति का मतलब समझिए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया कि जो अपनी पत्नी की निरंतर रक्षा करता है। जो अपनी पत्नी को या तो रघुपति के चरण में डाल देते है, या तो यदुपति के चरण में डाल देता है, वो पति होता है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के विवादित बयान

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य अपने बयानों की वजह से बार-बार विवादों में रहे हैं। 2023 में आगरा में उन्होंने कहा था कि 'देश में कोई नीच या शूद्र नहीं है, आरक्षण खत्म कर दो' और वेदों में जाति का कोई जिक्र नहीं है, जिसके बाद दलित संगठनों ने भारी विरोध किया। उसी साल उन्होंने 'हिंदू लड़कियों को विधर्मी फंसा रहे हैं' कहकर लव जिहाद का मुद्दा उठाया, जिसे इस्लामोफोबिया बताया गया।

2024 में एक कथा में उन्होंने कहा कि 'जो राम की पूजा न करें, वे शूद्र हैं', जिस पर SC/ST एक्ट में FIR की मांग हुई, हालांकि कोर्ट ने केस खारिज कर दिया। इसी साल वृंदावन में बाल संत अभिनव आर्य को 'मूर्ख लड़का' कहकर डांटते हुए वीडियो वायरल हुआ। जैन समुदाय के खिलाफ भी उन्होंने कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और राम मंदिर निर्माण में जैनों के योगदान को नकारा।

2025 में फरवरी में प्रेमानंद महाराज को चुनौती दी, सितंबर में मेरठ की रामकथा में इस्लाम पर टिप्पणी करते हुए पश्चिमी यूपी को 'मिनी पाकिस्तान' कहा। इसके अलावा उन्होंने SC/ST एक्ट और आरक्षण को पूरी तरह खत्म करने, सोनिया गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाने जैसे कई बयान दिए, जिससे हर बार देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बवाल मचा।

ये भी पढ़ें

मूवी देखी…क्लब गए फिर डिनर किया, बोला – चलो थोड़ा और घूमा दूं, जंगल में ले जाकर प्रेमिका को मारी गोली

Updated on:
28 Nov 2025 09:16 pm
Published on:
28 Nov 2025 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर