चित्तौड़गढ़

सिर्फ 30 दिन में 36 करोड़ का चढ़ावा, आज और होगी गणना, सांवलिया के भक्तों ने भर दिया खजाना

Sanwaliaji Seth Temple News: मंदिर प्रशासन के अनुसार, बुधवार को सातवें और अंतिम दौर की गिनती होगी, जिसमें सोने-चांदी के आभूषणों और ऑनलाइन दान का हिसाब किया जाएगा।
2 min read
Sanwaliya Ji Seth
Sanwaliya Seth: भंडार से निकले नोटों की गिनती करते मंदिर कर्मचारी (फोटो- पत्रिका)

Sanwaliya Seth Temple Donation Record: मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में इन दिनों आस्था का सैलाब न केवल दर्शनों में, बल्कि दानपात्रों में भी उमड़ रहा है। ठाकुरजी का भंडार क्या खुला, मानो कुबेर का खजाना ही खुल गया हो। मंगलवार को भंडार की गिनती का छठा राउंड पूरा हुआ, जिसके बाद अब तक की कुल राशि 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए तक पहुंच गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बुधवार को सातवें और अंतिम दौर की गिनती होगी, जिसमें सोने-चांदी के आभूषणों और ऑनलाइन दान का हिसाब किया जाएगा।

छह राउंड की गिनती का लेखा-जोखा: कब कितनी हुई बारिश

2 मार्च को करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद जब सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया, तो पहले ही दिन 10.65 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि निकली। इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से गणना जारी रही:
दूसरा राउंड (5 मार्च): 7.25 करोड़ 80 हजार रुपए।
तीसरा राउंड (6 मार्च): 2.61 करोड़ 75 हजार रुपए।
चौथा राउंड (7 मार्च): 8.55 करोड़ 55 हजार रुपए।
पांचवां राउंड (9 मार्च): 5.47 करोड़ 45 हजार रुपए।
छठा राउंड (मंगलवार): 1.95 करोड़ 27 हजार रुपए।
गौरतलब है कि बीच में चंद्र ग्रहण, सूतक और फूलडोल महोत्सव के कारण गिनती कार्य को रोका गया था, जिसके बावजूद महज कुछ दिनों की सक्रिय गणना में यह विशाल आंकड़ा सामने आया है।

आज होगा अंतिम फैसला: चिल्लर और गहनों की होगी तौल

मंदिर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सातवें राउंड की गणना संभवतः अंतिम होगी। इस चरण में दानपात्रों से निकली चिल्लर (सिक्कों) की गिनती के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त दान का मिलान किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण भक्तों द्वारा अर्पित किए गए सोने और चांदी के गहने होंगे, जिनका वजन और मूल्यांकन आज किया जाना है। इसके बाद ही इस महीने के कुल चढ़ावे की आधिकारिक और अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

क्या टूटेगा नवंबर 2025 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड?


सांवलिया जी मंदिर में दान का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में 36 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है, लेकिन सबकी नजरें नवंबर 2025 में बने रिकॉर्ड पर टिकी हैं। उस समय मंदिर के इतिहास में पहली बार 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए का चढ़ावा आया था। हालांकि इस बार भंडार केवल 30 दिनों के भीतर खोला गया है, ऐसे में इतनी कम अवधि में 36 करोड़ से अधिक की राशि आना भक्तों की अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि अंतिम राउंड के बाद यह आंकड़ा और भी प्रभावशाली होगा, जो श्रीसांवलिया सेठ की महिमा का साक्षात् प्रमाण है।

Updated on:
11 Mar 2026 09:03 am
Published on:
11 Mar 2026 09:03 am
Also Read
View All
सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट श्रद्धा: भक्त ने दान की सवा 10 बीघा जमीन, गुरुग्राम से आया 3 किलो का चांदी का छत्र

Rajasthan: जेल के अंदर रसूखदारों की अय्याशी, बैरक में नशा-डांस और मस्ती का वीडियो वायरल, हत्या कर पहुंचे थे जेल

चित्तौड़गढ़: रंजिश के चलते युवती के परिचितों ने पिलाया जहर, ICU में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट आस्था, मन्नत पूरी होने पर एमपी के भक्त ने चढ़ाई 11.4 किलो चांदी की सिल्लियां