चित्तौड़गढ़

सीमेंट प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा-तफरी

चित्तौडग़ढ़ में चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट के एनसीसीआर प्लांट में रविवार रात बॉयलर फटने ( boiler exploded in cement plant ) से 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी श्रमिकों को उदयपुर रैफर कर दिया। जिला कलक्टर ने हादसे की प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। ( chittorgarh news )
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2019, 12:11 AM IST
सीमेंट प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा-तफरी
सीमेंट प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा-तफरी

चित्तौडग़ढ़.
चित्तौडग़ढ़ में चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट के एनसीसीआर प्लांट में रविवार रात बॉयलर फटने ( boiler exploded in cement plant ) से 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी श्रमिकों को उदयपुर रैफर कर दिया। जिला कलक्टर ने हादसे की प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।

इस तरह हुआ हादसा ( chittorgarh news )

जानकारी के अनुसार सीमेंट प्लांट में सात मंजिल ऊपर एनसीसीआर प्लांट में श्रमिक कोयले का पाइप रिपेयर कर रहे थे कि अचानक पाइप ज्यादा चौड़ा हो गया और बॉयलर फटने से कोयलों ने आग पकड़ ली। सातवीं मंजिल पर काम कर रहे श्रमिकों को निकलने का रास्ता नहीं मिला और वे गर्म कोयले और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चंदेरिया थाने के बाहर से एक के बाद एक एंबुलेंस गुजरी तो पुलिस को पता चला। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि सीमेंट प्लांट के अधिकारियों ने पुलिस को समय पर जानकारी नहीं दी।

11 श्रमिक सत्तर प्रतिशत से ज्यादा झुलसे ( cement plant )

जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार सीमेंट प्लांट में बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ है। इसमें 11 श्रमिक सत्तर प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। इन्हें एंबुलेंस से उदयपुर के राजकीय अस्पताल भिजवाया गया है।

आरएनटी अस्पताल स्टाफ को किया अलर्ट

संभागीय आयुक्त उदयपुर से बात कर उदयपुर के आरएनटी अस्पताल स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। हादसे को लेकर प्रशासनिक जांच करवाई जा रही है। अतिरिक्त कलक्टर मुकेश कलाल को दस दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान