विभाग ( Education department of rajasthan ) की ओर से सबसे पहले प्रधानाध्यापक और व्याख्याताओं की तबादला सूची ( Transfer list ) जारी की गई। 230 प्रधानाध्यापकों को सूची में इधर-उधर किया गया है। वहीं, कॉमर्स के 154 व्याख्याता, अंग्रेजी के 355 व्याख्याता, राजस्थानी के पांच व्याख्याता, पंजाबी के दो व्याख्याता, समाजशास्त्र के 11 व्याख्याता, ड्राइंग के 42 व्याख्याता, इकोनॉमिक्स आर्ट स्ट्रीम के 47 व्याख्याता और उर्दू के 56 व्याख्याताओं के नाम तबादला सूचियों में शामिल है।