चित्तौड़गढ़

Chittor: जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, चित्तौड़गढ़ में हाई अलर्ट, ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

CM Yogi Adityanath Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ का दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी की सुरक्षा में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

2 min read
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पत्रिका फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ का दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी की सुरक्षा में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी, उनकी आवाजाही के दौरान रूट डाइवर्ट रहेगा।

जौहर स्मृति संस्थान की ओर से 3 दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार से प्रारंभ होगा। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया रविवार को यूपी के सीएम योगी के आगमन के दौरान 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उनके आगमन से लेकर रवानगी तक ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि आमजन को समस्या न हो इसके लिए रूट डायवर्ट भी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

चित्तौडगढ़ में दर्दनाक हादसा; पेपर देकर घर जा रहा था छात्र, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार

चित्तौड़ में 4 घंटे रहेंगे योगी

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी रविवार को सुबह 9.25 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से रवाना होकर 10.50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 10.55 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। पुलिस लाइन से 11.25 बजे प्रस्थान कर वे दुर्ग स्थित विजय स्तंभ जौहर स्थल पर 11.45 बजे पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे विजय स्तंभ से प्रस्थान कर 12.05 बजे कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 12.15 बजे कालिका माता मंदिर से रवाना होकर 12.40 बजे ईनाणी सिटी सेंटर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात मुख्यमंत्री 1.45 बजे ईनाणी सिटी सेंटर से प्रस्थान कर 1.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 1.55 बजे हैलिकॉप्टर से जालौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कलक्टर ने की तैयारियों समीक्षा

यूपी सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने वीआईपी पास, रूट व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की व्यवस्था, हेलीपेड तैयारियों, बैरिकेटिंग, सार्वजनिक शौचालय, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा रूट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

सांवरिया सेठ का खजाना: फाल्गुन में बरसे 46.58 करोड़, सोने-चांदी के भी बने रिकॉर्ड

Also Read
View All

अगली खबर