चित्तौड़गढ़

कॉलेज की छात्राओं के पास आ रहे अश्लील फोटो और मैसेज, छात्राएं जा पहुंची थाने

गांधीनगर स्थित कन्या महाविद्यालय ( Kanya Mahavidhyalaya Gandhi Nagar Chittorgarh ) में अध्ययनरत छात्राओं को कोई अज्ञात अश्लील मैसेज ( Objectionable message ) भेज रहा है। इस मामले में छात्राओं ने रविवार को शहर कोतवाल सुमेर सिंह से मुलाकात की
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2019, 6:53 PM IST
Feature image

चित्तौड़गढ़ .
गांधीनगर स्थित कन्या महाविद्यालय ( Kanya Mahavidhyalaya Gandhi Nagar Chittorgarh ) में अध्ययनरत छात्राओं को कोई अज्ञात अश्लील मैसेज ( Objectionable message ) भेज रहा है। इस मामले में छात्राओं ने रविवार को शहर कोतवाल सुमेर सिंह से मुलाकात की और बताया कि बीते कई दिनों से महाविद्यालय की छात्राओं को अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह है पूरा मामला ( Chittorgarh crime news )

गांधीनगर कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 1 दर्जन से अधिक छात्राओं ने रविवार को शहर कोतवाल सुमेर सिंह से मुलाकात की जिसमें उन्होंने विगत कई दिनों से एक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज, फोटज भेजकर व कॉल कर परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और भय के साए में जिंदगी जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

...आरोपी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ( chittorgarh police )

छात्राओं ( girls student )ने बताया कि वह इस मामले में 1 महीने पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अभी तक उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके चलते भी आरोपी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वह खुलकर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

दो-तीन दिनों में गिरफ्तारी का आश्वासन

शहर कोतवाल सुमेर सिंह ने छात्राओं का आश्वस्त किया है कि आगामी दो-तीन दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
20 Oct 2019, 6:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान