मामले में विकास अधिकारी संघ के बैनर तले प्रदेश में विधायक की टिप्पणी का विरोध करने की बात कही गई है, वहीं विधायक ने विकास अधिकारी को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए कहा कि बीडीओ राजनीति कर रहे हैं। उन्हें वर्दी उतारकर कुर्ता-पायजामा पहन लेना चाहिए। वे एक तरफा कांग्रेस का काम ही कर रहे है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुन नही रहे हैं।