बेसमेंट में आग के कारण धुआं भर गया। इसके कारण फायर बिग्रेड के कर्मचारी अंदर भी नहीं जा पा रहे थे। इसके कारण शोरूम के पीछे बेसमेंट की दीवार में छेद किया गया। इससे धुआं निकलने पर कर्मचारी बेसमेंट के अंदर गए।
चित्तौडगढ़। शहर में पशु चिकित्सालय के सामने शनिवार को एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। शोरूम में धुंआ उठता देख उसमें सो रहे 3 कर्मचारी छत पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर छत पर फंसे तीनों को रेस्क्यू किया। आग से कपड़े और मशीन आदि जलने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
फायर बिग्रेड अधिकारी देवेन्द्र मेनारिया ने बताया कि शनिवार को कपड़े के शोरूम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे तो शोरूम में धुआं निकल रहा था। छत पर तीन लोग फंसे हुए थे। ऐसे में दमकल की तुरंत सीढ़ी लगाकर तीनों आदमियों का रेस्क्यू किया गया।
हालात को देखते हुए नगर परिषद की चार सहित सात दमकल मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों मंजिलों में पानी का छिड़काव किया, लेकिन बेसमेंट में धुआं उठना बंद नहीं हुआ। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बेसमेंट में आग के कारण धुआं भर गया। इसके कारण फायर बिग्रेड के कर्मचारी अंदर भी नहीं जा पा रहे थे। इसके कारण शोरूम के पीछे की दीवार में छेद किया गया। इससे धुआं निकलने पर कर्मचारी बेसमेंट के अंदर गए। वहां पर कपड़े की गांठ एवं मशीनों में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गए।
बेसमेंट में दीपावली के लिए तैयार किए कपड़े और सिलाई का रॉमेटेरियल रखा हुआ था। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्टसर्किट माना जा रहा है। कपड़ों के चलते आग ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग से लाखों रुपए के नुकसान होना बताया जा रहा है।
यह वीडियो भी देखें
आग लगने की सूचना पर मौके पर शोरूम मालिक पहुंचे। उनके साथ ही वहां काम करने वाले लोग भी पहुंच गए। फायर बिग्रेड के कार्मिकों की मौजूदगी में दुकान में रखे कपड़े, तैयार किए सूट, फर्नीचर आदि का बाहर निकालकर पास की दुकान में शिफ्ट किया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने इसमें सहयोग किया। दीपावली के चलते ग्राहकों के तैयार कपड़े भी इसमें शामिल थे। यह तो गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।