चूरू

भारतीय किसान संघ का एलान, 20 नवम्बर को राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Bharatiya Kisan Sangh : सांसद राहुल कस्वां के एकता मार्च के बाद राजस्थान के चूरू में भारतीय किसान संघ का बड़ा एलान। राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय पर 20 नवम्बर को प्रदर्शन करेंगे। जानें इस नाराजगी की क्या वजह है।

2 min read
Nov 18, 2025
फाइल फोटो पत्रिका

Bharatiya Kisan Sangh : सांसद राहुल कस्वां के एकता मार्च के बाद राजस्थान के चूरू में भारतीय किसान संघ का बड़ा एलान। खरीफ फसल के समर्थन मूल्य की खरीद में की जा रही अनावश्यक देरी से किसानों को हो रहे नुकसान पर नाराज हुआ भारतीय किसान संघ अब आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष किसानों का पक्ष रखेगा। जिसके क्रम में संघ 20 नवंबर को राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

खुशखबर, राजस्थान के शिक्षा विभाग का आदेश, पदोन्नत उप-प्राचार्यां को कार्यग्रहण तिथि से मिलेगा वेतन

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चेताया

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीचंद सिद्ध के अनुसार सरकार को खरीफ फसलों की कटाई से पहले समर्थन मूल्य पर खरीद सहित विभिन्न विषयों को लेकर ग्राम समिति से लेकर जिला स्तर तक ज्ञापन तथा आंदोलन के माध्यम से सरकार को समर्थन मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए चेताया था।

संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार और सहकारिता विभाग से लगातार संवाद के बावजूद समर्थन मूल्य पर खरीद की घोषणा कर किसानों का पंजीयन कर कार्य बीच में छोड़ दिया गया है।

इसलिए संघ अब आंदोलन को बाध्य

संघ ने सरकार का ध्यान भी आकर्षित किया कि 1 अक्टूबर से मूंग मंडियों में आना शुरू हो जाता है। हालांकि, अक्टूबर में बारिश होने तथा कुछ नमी होने के कारण थोड़ी देरी होना तो समझ में आता है लेकिन मूंग और मूंगफली की 15 दिन पहले शुरू होनेवाली खरीद अभी तक शुरू नहीं करने के पीछे क्या कारण है यह समझ से परे हैं। जबकि संघ की ओर से सरकार से निरंतर संवाद किया जा रहा है। प्रांतीय मंत्री सिद्ध ने बताया कि किसानों के हितों की अनदेखी करना एकदम गलत है इसलिए संघ अब आंदोलन को बाध्य है।

14 नवंबर को भारतीय किसान संघ की बैठक हुआ फैसला

14 नवंबर को भारतीय किसान संघ की हुई बैठक में किए निर्णय अनुसार 20 नवंबर को प्रदर्शन और ज्ञापन देने का प्रदेशव्यापी आह्वान किया गया है जिसके क्रम में चूरू जिला मुख्यालय पर किसान संघ जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नया अपडेट, राजस्थान में इन किसानों को अब नहीं मिलेगा सरकारी गेहूं

Updated on:
18 Nov 2025 02:53 pm
Published on:
18 Nov 2025 02:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर