चूरू

बिजली की दुकान से लाखों रूपए का विद्युत सामान और नकदी चोरी

https://www.patrika.com/churu-news/
less than 1 minute read
Oct 14, 2018
बिजली की दुकान से लाखों रूपए का विद्युत सामान और नकदी चोरी
बिजली की दुकान से लाखों रूपए का विद्युत सामान और नकदी चोरी

चूरू/तारानगर
कस्बे में शनिवार रात चोर एक दुकान से करीब चार लाख रूपए का विद्युत सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक वार्ड 14 निवासी लक्ष्मीनारायण सैनी ने कस्बे के सात्यूं बस स्टैण्ड पर विद्युत सामान की दुकान खोल रखी है। लक्ष्मीनारायण शनिवार शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रविवार सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के शटर के लगे हुए दोनों ताले टूटे हुए मिले।उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान से विद्युत सामान चोरी हुआ मिला।

अज्ञात चोर दुकान से साढे चार किंव्टल कॉपर तार, आटा चक्की मोटर, दो पानी की मोटर व 7 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। लक्ष्मीनारायण की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर चोरी की वारदात की जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। संयुक्त व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अमीलाल प्रजापत, महेश मंत्री, जमरदीन तेली, आदि व्यापारियों व लोगों ने थानाधिकारी पुष्पेन्द्र चारण से मिलकर चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने की मांग की है।

Updated on:
14 Oct 2018 07:12 pm
Published on:
14 Oct 2018 07:12 pm