4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण से सिकुड़ रही नगर की सड़के

बड़े वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी, आय दिन लगता है जाम
2 min read
Google source verification

हरदा

image

Sanjeev Dubey

Oct 14, 2018

Encroachment on city roads

अतिक्रमण से सिकुड़ रही नगर की सड़के

खिरकिया. शहर की सड़कों पर अतिक्रमण दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों द्वारा सड़कों तक अतिक्रमण किया है साथ ही कुछ स्थानों पर तो पक्का निर्माण भी किया गया है। आलम यह है कि शहर में सड़कों के दोनों ओर बढ़ रहे अतिक्रमण से सड़के सिकुड़ रहीं हैं। यही कारण है कि आयदिन जाम लगता रहता है। नवरात्री के दौरान इससे श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर निर्मित नालियों से बाहर आकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे वाहनों को मार्गों पर ही खड़ा किया जा रहा है, वहीं हाथ ठेला चालकों द्वारा सडकों पर स्थायी तौर पर ठेला लगाते हैं। मुख्य बाजार में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग भी परेशानी का सबब बन रही है।

व्यस्त सड़कों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण
अतिक्रमण की स्थिति भी ऐसी है कि नगर में जिन सड़कों पर यातायात अधिक रहता है वहां अतिक्रमण भी अधिक है। नगर में मुख्य मार्ग, गांधी चौक, बस स्टेंड, मुख्य चौराहा, कृषि उपज मंडी, भारतीय स्टेट बैंक, छीपाबड़ महाराणा प्रताप चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण सबसे ज्यादा है। अस्थायी रूप से हाथ ठेले लगाने या पान, चाय की गुमटियां लगाने की वजह से अतिक्रमण और बढ़ गया है। मंडी की दुकानों के सामने व्यापारियों ने दुकान से बाहर तक सामना रखा हुआ है। मंडी मे अनाज लाने वाले किसानों को भी परेशानियां हो रही है। इसी मार्ग पर कन्या विद्यालय, उत्कृष्ठ विद्यालय, बैंक स्थित है।

प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
शहर में यातायात व्यवस्था दिनोदिन खराब होती जा रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे अतिक्रमण कारियों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं। शांति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा कई बार इस समस्या के बारे में जानकारी दी गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी करना चाहिए जिससे ये अतिक्रमणकारी दोबारा अतिक्रमण न कर सकें।

इनका कहना
शहर में अतिक्रमण के संबंध में शिकायतें मिल रही है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम शुरू की जाएगी।
एआर सांवरे, सीएमओ, नपं खिरकिया