चूरू

Rajasthan Crime: घर में घुसकर महिला से की ऐसी हरकत, विरोध करने पर पति पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में महिला से छेड़छाड़ और उसके पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2025
Rajasthan Police
प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में महिला से छेड़छाड़ और उसके पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग के अनुसार विनोद कुमार निवासी सेऊवा की पत्नी ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि एक नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान रामकुमार निवासी सेऊवा शराब के नशे में उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की,जिस पर शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करता हुआ वहां से भाग गया। महिला ने जब अपने पति विनोद कुमार को इस घटना की जानकारी दी तो वह अपने साथी शंकरलाल के साथ आरोपी के घर उलाहना देने गया।

इस दौरान रामकुमार कुल्हाड़ी लेकर आया और विनोद के सिर पर वार कर दिया। दर्ज मामले में बताया कि मनीराम, रूपाराम, सदन, देवीलाल, टीकूराम हीराराम भी हाथों में लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और जेली लेकर आए और विनोद तथा शंकरलाल के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे दीपराम को भी चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Updated on:
03 Nov 2025 01:36 pm
Published on:
03 Nov 2025 01:36 pm