चूरू

Churu Accident: मातम में बदली होली की खुशियां, मेगा हाईवे पर युवक की मौत, कार के उड़े परखच्चे

होली खेलने के बाद गांव लौट रहे 29 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मेगा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार पलट गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
रतनगढ़-सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

रतनगढ़। शहर में होली खेलने के बाद अपने गांव लौट रहे 29 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के चचेरे भाई दलीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: राजस्थान में होटल कारोबारी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप; सामने आया CCTV फुटेज

ट्रक ने मारी थी टक्कर

रिपोर्ट में बताया गया कि रणधीरसर निवासी दिनेश राजपुरोहित (29) पुत्र पन्नेसिंह रतनगढ़ शहर में दुकान संचालित करता था। वह होली खेलने के बाद अपनी कार से रतनगढ़ से गांव लौट रहा था। मेगा हाईवे पर रणधीरसर फाटक के पास उसकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अनियंत्रित कार पलटी

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Churu News: ट्रक चालक से मारपीट का आरोपी RTO इंस्पेक्टर सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

Also Read
View All

अगली खबर