कम्‍प्‍यूटर

महज 9,999 में मिल रहे ये 4 जबरदस्त लैपटॉप, इनके फीचर्स i Mac को दे रहे टक्कर

हम आपको 10 हजार रुपये से भी कम में मिलने वाले 4 लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
Aug 25, 2018
cheap laptops
महज 9,999 में मिल रहे ये 4 जबरदस्त लैपटॉप, इनके फीचर्स i Mac को दे रहे टक्कर

नई दिल्ली: आजकल लगभग हर किसी को लैपटॉप की जरूरत पड़ती है, दरअसल लैपटॉप से आप जहां चाहें वहां पर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं ऐसे में स्मार्टफोन की तरह यह भी एक जरूरी डिवाइस है लेकिन महंगे होने की वजह से लोग इन्हें खरीदने से बचते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको 10 हजार रुपये से भी कम में मिलने वाले 4 लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

आईबॉल एक्सीलेंस : इस लैपटॉप की कीमत महज 9,999 रुपये है। भारत में आईबॉल एक जाना-माना नाम है ऐसे में इसका लैपटॉप भी काफी अच्छा और बेहद ही सस्ता है जिसे हर कोई खरीद सकता है।

माइक्रोमैक्स कैनवास लैपबुक : इस लैपटॉप की कीमत महज 10499 रुपये है, यह लैपटॉप सस्ता होने के साथ बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

आईबॉल एक्सेम्प्लेयर कॉम्पबुक : आईबॉल के इस लैपटॉप को आप महज 13999 रुपये में खरीद सकते हैं, यह एक फूली फीचर्ड लैपटॉप है।

ज़ोलो क्रोमबुक : ज़ोलो का ये लैपटॉप आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं, ये एक बेहद सस्ता लेकिन काम का लैपटॉप है।

Published on:
25 Aug 2018 12:48 pm