क्रिकेट

आखिरकार पकड़ा गया धोनी की बेटी से रेप की धमकी देने वाला यह शख्स, निकला नाबालिग

गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पांच साल की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ रेप की धमकी देने वाला नाबालिग। जल्द रांच पुलिस को सौंपा जाएगा....  
2 min read
Oct 14, 2020
ms_dhoni-2.jpg

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को खेले गए मैंच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया। पहले दो मैचों को छोड़कर चेन्नई की टीम लगातार मैच हार रही थी। पिछले दिनों चेन्नई के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से बौखलाए एक शख्स ने धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी बेटी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने धोनी की बेटी के साथ रेप की धमकी तक दी थी। इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया एक्ट के तहत किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद बौखलाए इस शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए भद्दे कमेंट्स कर अपना गुस्सा निकाला था। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस को सौंपेगी।

परिवार की सहमति के बाद किया केस दर्ज
महेन्द्र सिंह धोनी के परिवार से सहमति लेने के बाद ही पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने इस मामले में तफ्तीश की। जांच में गुजरात आईपी एड्रेस से मैसेज भेजने की भनक लगी। उधर, धोनी की बेटी से रेप की धमकी के बाद उनके आवास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। बता दें कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12 कक्षा में पढ़ाई करता है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है।

गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची पुलिस के कहने पर गुजरात पुलिस ने सगीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस जल्द ही इस शख्स को रांची पुलिस को सौंपेगी। इस शख्स ने हाल ही सोशल मीडिया पर धोनी की पांच साल की बेटी जीवा के साथ रेप की धमकी दी थी। इसके बाद इस मामले की देशभर में निंदा की गई।

Updated on:
14 Oct 2020 11:48 am
Published on:
14 Oct 2020 11:31 am
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान