क्रिकेट

‘जो लोग पत्नियों और बच्चों को गाली देते हैं’, कोहली-हेड के बीच झगड़े के बाद आगबबूला हुए आकाश चोपड़ा

Virat Kohli Travis Head dispute: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा विराट कोहली और ट्रैविस हेड विवाद के बाद खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाने वालों को जमकर लताड़ लगाई है।
2 min read
May 26, 2026
Virat Kohli Travis Head Dispute
विराट कोहली और ट्रेविस हेड के साथ उनकी पत्नी जेसिका (फोटो- IANS)

Virat Kohli Travis Head dispute: भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों के परिवारों को ऑनलाइन गाली-गलौज की कड़ी निंदा की है। यह तब हुआ जब ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने खुलासा किया कि आईपीएल 2026 में विराट कोहली के साथ पति के झगड़े को लेकर उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को नफरत भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। दरअसल, यह विवाद पिछले हफ्ते हैदराबाद में आरसीबी और एसआरएच मैच के दौरान कोहली और हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुआ।

ये है पूरा मामला

आईपीएल 2026 में पिछले सप्‍ताह आरसीबी के रन चेज के दौरान दोनों स्टार खिलाड़ियों को बीच में बहस करते देखा गया। हालांकि, बहस की सही जानकारी अभी साफ नहीं है, लेकिन मैच के बाद भी तनाव जारी रहा। वायरल तस्वीरों में हेड कोहली से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान एसआरएच के दूसरे खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गई, जिससे दोनों टीमों के फैंस के बीच गरमागरम बहस छिड़ गई।

'मैं उठी तो मेरे सोशल मीडिया पर ब्लास्टिंग हो रही थी'

जेसिका हेड के यह बताने के बाद कि ऑनलाइन गाली-गलौज जल्द ही क्रिकेट से आगे बढ़कर परिवार के करीबी लोगों को टारगेट करने लगी, तो मामला और बिगड़ गया। जेसिका ने द एडवरटाइजर को बताया कि ऐसा लगता है कि यह वर्ल्ड कप के बाद हुई गाली-गलौज का रिपीट है। मैं उठी तो मेरे सोशल मीडिया पर ब्लास्टिंग हो रही थी… हम ठीक हैं, लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं।

'जो लोग पत्नियों-बच्चों को गाली देते हैं, वे सबसे घटिया'

इसी बीच इस परेशान करने वाले ट्रेंड पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों के अपनों को खेल की दुश्मनी में घसीटने के लिए फैंस की कड़ी आलोचना की है। चोपड़ा ने एक्‍स पर लिखा, 'जो लोग पत्नियों… बच्चों… को गाली देते हैं, वे सबसे घटिया किस्म के बदमाश हैं। कुछ लोग इस कमेंट में भी मिल सकते हैं। वही घटिया लोग अपने या अपने आइडल्स के बारे में जरा सी भी बुराई बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोगले।

जेसिका ने बताया कब-कब हुई ऐसी गाली-गलौज

जेसिका ने यह भी बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट समेत बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में भारत पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद भी इसी तरह की गाली-गलौज हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, नजरिए और हम एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं, इस बारे में एक जरूरी बातचीत हो रही है। पैशन हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी जरूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं। बता दें कि इस विवाद ने तब और भी अजीब मोड़ ले लिया, जब कई फैंस ने गलती से अमेरिकन रैपर ट्रैविस स्कॉट को सोशल मीडिया पर ट्रैविस हेड के साथ मिलते-जुलते पहले नाम की वजह से टारगेट किया।

Updated on:
26 May 2026 03:58 pm
Published on:
26 May 2026 03:58 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम

‘हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निकाल दो’, भारत का T20I सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

IND vs ENG: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ, हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा, 19 साल में जिताए 7 खिताब

IND vs ENG: कोहली -रोहित का दिखेगा जलवा, इतने बजे से शुरू होगा वनडे मुक़ाबला, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सीरीज