क्रिकेट

मुक्केबाजी : मैरीकॉम बॉक्सम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, पक्का किया पदक

-एमसी मैरीकॉम ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का कर दिया है।-मैरीकॉम इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2021, 6:05 PM IST
mary_kom.jpg

नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन भारत की एमसी मैरीकॉम स्पेन के कैस्टेलन में चल रहे बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का कर दिया है। मैरीकॉम ने अपने वर्ग के मुकाबले में इटली की गिओरडाना सोरेंटिनो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैरीकॉम इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी।

मनीष ने 63 किग्रा लाइटवेल्टरवेट के अपने शुरूआती राउंड में स्पेन के राडौने अमारी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था जबकि हसमुद्दीन ने 57 किग्रा के अपने शुरूआती राउंड के मुकाबले में स्पेन के जुआन मैनुअल टॉरेस को 4-1 से हराया था।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन महिला मुक्केबाज जैसमीन और मनीषा (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

Published on:
Also Read
View All
ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान

तिलक वर्मा या ऋतुराज गायकवाड़: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में किसे मिलेगा टीम इंडिया में मौका?