क्रिकेट

BAN vs AUS 1st T20: एडम जांपा- जोएल डेविस की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

टी20 सीरीज के अगले दो मुकाबले 19 और 21 जून को इसी मैदान पर खेले जाने हैं। चट्टोग्राम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 19 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में सैफ हसन ने तंजीद हसन के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।
2 min read
• •
Jun 17, 2026
australia vs Bangladesh
पहले टी20 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया (photo - EspnCricInfo)

Bangladesh vs Australia, 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में एडम जांपा और जोएल डेविस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने मिलकर 6 विकेट चटकाए। मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की वापसी

वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर टी20 सीरीज जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। टी20 सीरीज के अगले दो मुकाबले 19 और 21 जून को इसी मैदान पर खेले जाने हैं। चट्टोग्राम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 19 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में सैफ हसन ने तंजीद हसन के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।

बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी

तंजीद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस दौरान परवेज हुसैन और अब्दुल गफ्फार 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सौम्य सरकार ने 17 रन की पारी खेली। बांग्लादेशी टीम 108 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद मेहदी हसन ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ अंतिम विकेट के लिए 12 गेंदों में 23 रन जुटाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

एडम जांपा और जोएल डेविस का कहर

मेहदी हसन 22 गेंदों में 4 चौकों के साथ 29 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से एडम जांपा (18/3) और जोएल डेविस (17/3) ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मैट रेनशॉ ने 2 विकेट अपने नाम किए। स्पेंसर जॉनसन और निखिल चौधरी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 13 के स्कोर पर जोश इंगलिस (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श (13) ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए। ऑस्ट्रेलिया ने 4.5 ओवरों में 38 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कोनोली ने टिम डेविड के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को संभाला।

कोनोली 27 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैट रेनेशॉ और निखिल चौधरी ने टीम के खाते में 18-18 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचाया। जोएल डेविस (नाबाद 7) और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 4) ने 10 गेंदें शेष रहते मेहमानों को जीत दिलाई। बांग्लादश की तरफ से अब्दुल सकलेन ने 2 विकेट हासिल किए। शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन और रिशद हुसैन ने 1-1 विकेट निकाला।

Updated on:
17 Jun 2026 05:51 pm
Published on:
17 Jun 2026 05:51 pm
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान