क्रिकेट

टी20 में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज Mujeeb Ur Rahman ने रचाई शादी, तस्वीरें और डांस वीडियो वायरल

-अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर मुजीब उर रहमान ने रचाई शादी।-आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेले। अभी 20 साल के भी नहीं हुए हैं मुजीब।-टी20 में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं मुजीब। 19 मैचों में ले चुके हैं 25 विकेट।

2 min read
Nov 28, 2020
mujeeb_ur_rahman.jpg

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की और आईपीएल 2020 (IPL 2020) खेलकर अपने वतन लौटे अफगानिस्तान (Afghanistan) के युवा क्रिकेटर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने शादी कर ली है। इन दिनों उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और गुलबदिन नैब (Gulbadin Naib) भी जमकर डांस किया।

मुजीब उर रहमान टी20 क्रिकेट में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं और हाल ही वह यूएई में आईपीएल खेलकर अपने वतन लौटे हैं। उन्हें टी20 लीग में सिर्फ दो मैच ही खेलने का मौका मिला। इन मैचों में वह एक भी विकेट नहीं चटका पाए। उनकी पंजाब टीम भी प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। शादी के बाद वो जल्द बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) की तरफ से खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) रवाना हो जाएंगे।

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में मुजीब को ज्यादातर मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। क्योंकि कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble)को रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और मुरुगन अश्विन (Murugan Ashwin) पर ज्यादा भरोसा था। इसलिए मुजीब को कम ही चांस मिले। बता दें कि मुजीब अभी 20 साल के भी नहीं हुए हैं और अफगानिस्तान की सीनियर टीम के अलावा, राष्ट्रीय अंडर-19 टीम, बिग बैश लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं।

मुजीब के कॅरियर स्टेटिक्स
मुजीब ने वर्ष 2017 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। वह 40 वनडे मैच खेल चुके हैं। वर्ष 2018 में मुजीब ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में पदार्पण किया था। अब तक वह 19 टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल चुके हैं। अभी तक उन्होंने एक ही टेस्ट मैच खेला है। टी20 में मुजीब अब तक 443 रन देकर 25 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग एनालेसिस है 15 रन देखकर 4 विकेट लेना।

Published on:
28 Nov 2020 09:20 am