क्रिकेट

रैना के ‘मैं भी ब्राह्मण हूं’ के बाद जडेजा ने खुद को बताया ‘राजपूत ब्वॉय’, यूजर्स बोले-आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी…

जडेजा का यह ट्वीट लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने जडेजा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स उन्हें जातिवाद को बढ़ावा न देने की नसीहत दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2021, 12:54 PM IST
ravindra_jadeja_and_suresh_raina.png

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के 'मैं भी ब्राह्मण हूं' के बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं और टीम इंडिया के एक और प्लेयर ने इसी तरह का एक ट्वीट किया। दरअसल, टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी इसी तरह का ट्वीट किया है। इसके बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। रवीन्द्र जडेजा इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड से ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राजपूत बॉय फोरएवर' यानी हमेशा के लिए राजपूत, जय हिंद! हालांकि जडेजा का यह ट्वीट लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने जडेजा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स उन्हें जातिवाद को बढ़ावा न देने की नसीहत दे रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
जडेजा के इस ट्वीट पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'सर आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आप से हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपका रंग, रूप और धर्म मायने नहीं रखता। हम आपको हमेशा से प्यार करते रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि देश जातिवाद के चक्कर में बर्बाद हो रहा है। जडेजा से ऐसी पोस्ट की उम्मीद नहीं थी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वो जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। शर्मनाक!' एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि आदमी जन्म से महान नहीं बन जाता, आप जो बने हैं, उस पर गर्व करें न कि उन लेबल पर जो आप पर एक तरह से थोपे गए हैं।'

रैना को भी किया गया था ट्रोल
क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल ही एक मैच के दौरान कहा था कि 'मैं भी ब्राह्मण हूं'। इस बयान के बाद रैना यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और उन्हें माफी मांगने के लिए भी कहा। रैना ने यह बयान तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के शुरुआती मैच में दिया था। लोगों ने रैना को इस तरह का बयान देने पर काफी खरी—खोटी सुनाई। हालांकि कुछ लोग उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'मैं भी ब्राह्मण हूं' ट्रेंड करने लगा।

रैना के सपोर्ट में उतरे लोग
जहां सुरेश रैना को इस बयान पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया तो कुछ लोग इस मामले में उनके सपोर्ट में भी आ गए। यूजर्स का कहना है कि सुरेश रैना ने खुद को ब्राह्मण बोलकर कुछ गलत नहीं किया है। इस बात से किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। कई यूजर्स ने लिखा कि सुरेश रैना ने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उनको माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। कई लोगों ने रैना के समर्थन में पोस्ट किए।

Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े