जडेजा का बेहतरीन प्रदर्शन
रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हैं। वहीं उनके क्रिकेट कॅयियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 51 टेस्ट, 168 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतकों लगाए हैं। टेस्ट में उनके कुल रन 1954 हैं। वहीं बात करें वनडे की तो उन्होंने वनडे में कुल 2411 रन बनाएहैं, जिनमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने टेस्ट में 220, वनडे में 188 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 39 विकेट भी लिए हैं।