क्रिकेट

चीफ सेलेक्टर का पद अभी नहीं छोड़ना चाहते अगरकर! जानें उनके कार्यकाल में कैसा रहा है टीम का प्रदर्शन

अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपने मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल को 2027 वनडे विश्व कप तक बढ़ाने की मांग की है। सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में मिश्रित नतीजों के बीच बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

2 min read
Mar 19, 2026
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (फोटो सोर्स: ANI)

Chief Selector on Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Cricket Control in India) से अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। अगरकर अपना कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक बढ़वाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए संपर्क किया है। अगरकर 2027 वनडे विश्व कप तक इस पद पर बने रहना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें

‘बस संजू सैमसन को कप्तान मत बना देना’, IPL 2026 से पहले पूर्व दिग्गज ने CSK को दी ये सलाह, जानें वजह

शानदार रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) फिलहाल अगरकर के अनुरोध पर विचार कर रहा है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम भी चर्चा में है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय बोर्ड की तरफ से नहीं लिया गया है। अगरकर जून 2023 में सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख बने थे। एक एक्सटेंशन के बाद उनका कार्यकाल जून 2026 तक है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अगरकर का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उनके कार्यकाल में भारत ने दो टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 2023 और 2025 का एशिया कप भी भारत ने जीता है।

टेस्ट में अब तक फेल रही है टीम इंडिया

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उम्मीद के विपरीत परिणाम मिले हैं। भारतीय टीम पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप भारतीय टीम को झेलना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया, तो रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अचानक अलविदा कह दिया था। इसकी वजह चयन समिति की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य की अनिश्चितता को माना गया था।

अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता रहते भारतीय टीम ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और आईसीसी के साथ एसीसी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया है। इसके आधार पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाता है या नहीं, इस पर तस्वीर कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Also Read
View All

अगली खबर